मतदान जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के दीवार लेखन में नारे बने आकर्षण का केन्द्र

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। जिले में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसकी एक बानगी ग्रामीण क्षेत्रों के दीवार लेखन में दिखी। जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और दीवारों पर नारे लिखे जा रहे हैं, ताकि जनसामान्य में मतदान के प्रति रूझान रहे। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जनपद सीईओ राजनांदगांव सुश्री तनुजा मांझी, जनपद सीईओ डोंगरगांव नवीन कुमार, जनपद सीईओ डोंगरगढ़ सुश्री दिव्या ठाकुर, जनपद सीईओ छुरिया नारायण बंजारा द्वारा स्वीप के तहत वाल राइटिंग के लिए कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा एवं उत्साह के साथ टीम द्वारा मतदान के प्रति जनसामान्य में जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है। वोट करे बर सब ला हे जाना मंडी हो चाहे कन्या शाला, वोट डालबो सब चलो ठाठ से सुरगी हो चाहे रतनभाट से, अंजोरा हो या घुमका वोट डालना है हमका, मतदान करो सब जुन्ना नवा फेर का सोमनी अउ हरदुवा, नांदगांव के अब एके पहचान सत प्रतिशत होही मतदान, वोट करे बर सब ला हे जाना सोच समझ के बटन ला दबाना जैसे नारे दीवारों पर लिखवाये जा रहे हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!