मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन का लाल बहादुर नगर में हुआ शुभारंभ

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन का शुभारंभ किया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट जनसामान्य के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन के माध्यम से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। जिसमें चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट एवं नर्स उपलब्ध रहेंगे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। साथ ही वाहन में विभिन्न प्रकार के जांच की सुविधा भी है। मोबाईल प्ले स्टोर पर एमएमयू मोबाईल छत्तीसगढ़ सुधा एप्लीकेशन लांच किया गया है। जिससे मरीज मोबाईल पर टेस्ट एवं ओपीडी की जानकारी देख सकते हैं। इस अवसर पर मनोज कांडे, राजेन्द्र तिवारी, देवेंद्र साहू, नोबल साहू, वेदराम ताम्रकर, श्रीमती पुष्पलता वैष्णव, घनश्याम वैष्णव, राजकुमार ताम्रकर, नगर पंचायत सीएमओ डॉ. वनीष दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!