शहर में नो पार्किंग पर यातायात विभाग ने किया 34 वाहन चालकों पर कार्यवाही

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार खेस, नवरतन कश्यप सउनि येनलाल चन्द्राकर, कुंजलाल साहू, कमल किशोर श्रीवास्तव, थानेश्वर प्रसाद बांधव, शरद मसीह एवं यातायात टीम द्वारा शहर के जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर, फौव्वारा चौक तक पेट्रोलिंग कर नो पार्किंग में खड़े कुल 34 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 10200 रूपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करे एवं असुविधा से बचे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!