नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत का बजरंगियों ने किया ऐतिहासिक स्वागत

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। लंबे समय के इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद की घोषणा हुई, जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पूर्व में रहे जिला एवं प्रांत संयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके कोमल सिंह राजपूत अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए। घोषणा के पश्चात राजपूत का महावीर चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन आशीर्वाद हेतु पहुंचे, जहां पर बजरंग दल के बजरंगियों ने फूल-माला पहनाकर तथा पटाखे फोड़ कर उनका स्वागत किया। बीजेपी द्वारा की गई इस घोषणा ने बजरंगियों में नई ऊर्जा प्रवाहित कर दी तथा धर्म, गौमाता एवं राष्ट्र हेतु सेवा करने की उनकी ललक और भी बढ़ गई।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के समस्त पदाधिकारी एवं सैकड़ों बजरंगीजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी वर्तमान जिला संयोजक सुनील सेन ने दी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!