सेवा सम्मान कार्यक्रम में ऋषि देव चौधरी का हुआ सम्मान

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। सेवा सम्मान कार्यक्रम में भाजपा नेता ऋषि देव चौधरी का सम्मान किया गया। ऋषि देव चौधरी ने राजनीति में रहकर जरूरतमंद लोगों की मदद की है और शहर में युवाओं के बीच एक अलग पहचान बनाई है। चौधरी ने न केवल राजनीति में बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी के पुत्र हैं और अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज सेवा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न वक्ताओं ने ऋषि देव चौधरी के कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। इस सम्मान समारोह में शहर के पूर्व सांसद मधुसूदन यादव भाजपा वरिष्ठ नेता खूबचंद पारक शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और ऋषि देव चौधरी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :