पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शतरंज खिलाडीयों का उत्साहवर्धन किया

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राजनांदगांव में चल रही राष्ट्रीय महिला शतरंज स्पर्धा में आज तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बतौर अतिथि अपनी उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मीडिया प्रभारी संजय अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन भवन में पुलिस कप्तान का स्वागत अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, संरक्षक सुशील पसारी, प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ललित भंसाली, अग्रवाल सभा के सचिव आलोक बिंदल ने किया। श्री गर्ग को इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट के बारे में शतरंज गुरु विनोद राठी ने विस्तार से जानकारी दी। पुलिस कप्तान ने कहा कि शतरंज एकाग्रता और अनुशासन का खेल है, जीवन में सफलता का यही मूल मंत्र है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!