कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की

अपने दोस्तों को शेयर करें :

मोहला। जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में शासकीय कार्यालयों की भूमि और भूमि आवंटन से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण और डायवर्जन से संबंधित प्रकरणों पर चर्चा की और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा हो और राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों की भूमि रिकॉर्ड का अद्यतन करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विवादित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि जनहित के मामलों में तेजी लाने के लिए समर्पण और सजगता आवश्यक है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, एसडीएम मोहला डॉ.हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर सहित सभी राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!