पदुमतरा में विभिन्न कार्यो का लोकार्पण समारोह कल, विधायक-पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। ब्लॉक के पदुमतरा में क्लस्टर भवन 20 लाख, आंगनबाड़ी भवन 7.50 लाख, नवीन पंचायत भवन 18.50 लाख, प्राथमिक शाला अतिरिक्त कक्ष 16.20 लाख, प्राथमिक शाला शेड निर्माण 2 लाख, हाईस्कूल में शेड निर्माण 2 लाख, श्री राम मंदिर में शेड निर्माण 2 लाख, सीसी रोड 09 लाख का लोकार्पण आज दिनांक 25 नवंबर, दिन-सोमवार को मुख्य अतिथि हर्षिता स्वामी बघेल विधायक डोंगरगढ़, अध्यक्षता भुनेश्वर सिंह बघेल पूर्व विधायक डोंगरगढ़, विशिष्ट अतिथि प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव, अशोक देवांगन सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव, ओमप्रकाश साहू सभापति जनपद पंचायत राजनांदगांव, दुर्गेश द्विवेदी समाजसेवी, रतन यादव समाजसेवी के आतिथ्य में संपन्न होगा।
ललिता मोहन साहू सरपंच ग्राम पंचायत पदुमतरा, कमलेश कुर्रे उपसरपंच ग्राम पंचायत पदुमतरा, पंचगण गणेशिया बरैया, मुरलीधर साहू, मोहन कुमार साहू, सुनीता बंजारे, तुलसी विश्कर्मा, धनेश्वरी साहू, राजेश महिलांगे, भगवनतिन कुर्रे, अनिता गंधर्व, राकेश साहू, कालूराम साहू, कुमारी साहू, दयाबाई साहू, नंदनी महोबिया ने कार्यक्रम में सभी को उपस्थित होने की अपील किये है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!