धूमधाम से मनाया गया भाई दूज, भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भाई दूज के पावन पर्व पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशियों की कामना की, वहीं भाइयों ने उनकी रक्षा का संकल्प लिया। भाई-बहन के इस रिश्ते के इस विशेष दिन पर शहर में विभिन्न जगहों पर उत्सव का माहौल था। जमात पर स्थित भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर में कायस्थ समाज के सदस्यों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की विधिपूर्वक पूजा की गई और कलम-दवात की पूजा कर समाज के कल्याण की प्रार्थना की गई। कायस्थ समाज के सदस्यों ने इस अवसर पर भगवान से सदैव सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस पर्व पर समाज के लोगों में विशेष उत्साह और उल्लास देखा गया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!