दीपावली पर निगम ने दिया रोशनी का उपहार, अंधेरा एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में लग रही 15 सौ से अधिक लाईट

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। निगम सीमाक्षेत्र स्थित वार्डो में जहॉ नये खंबे लगे है, वहां तथा अंधेरा व दुर्घटनाजन्य क्षेत्र जहां पर लाईट नहीं लगी थी, जिससे नागरिकों को रात में आने जाने के साथ साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी परेशानी होती थी, जिसे ध्यान में रखकर नगर निगम उन क्षेत्रों में 15 सौ से अधिक लाईट लगा रही है। जिसमें अधिकांश लाईट अब तक लगाई जा चुकी है। इस प्रकार नगर निगम नागरिकों को उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रख दीपवली पर्व पर रोशनी का उपहार दे रही है।
महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता की पहल पर नगर निगम सीमाक्षेत्र के अंधेरा क्षेत्र जहां पर लाईट नहीं लगी थी, इसके अलावा दुर्घटनजन्य क्षेत्र जहां पर लाईट की आवश्यकता थी, वहां लाईट लगाने की कार्यवाही की जा रही है। उन क्षेत्रों को चिन्हांकित कर मोहारा बाईपास रोड, कन्हारपुरी बाईपास रोड, पेंड्री अटल आवास रोड में लगभग 75 लाईटे लगायी जा चुकी है, जहां लाईट नहीं थी और दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। इसी प्रकार शहर के मुख्य मार्ग जीई रोड में लाईटे लगायी जा रही है तथा मुक्तिधाम, चिखली, मठपारा तालाब के आसपास भी लाईटे लगायी गयी।
महापौर एवं आयुक्त ने बताया कि शहरी मुख्यमंत्री विद्युतीकरण योजना के तहत वार्डो में नये विद्युत पोल लगाये गये है, जहां लाईट लगायी गयी तथा जो लाईटे खराब हो गयी थी उसे भी बदलकर नयी लाईट लगायी गयी। इस प्रकार 1530 लाईट दीपावली के पूर्व वार्डो में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य मार्गो के डिवाईडर के विद्युत पोलों में रोप लाईट भी लगाया जा रहा है, जिसके तहत आरके नगर से कमला कालेज चौक, दिग्विजय स्टेडियम से महामाया चौक एवं निगम कार्यालय के सामने, रेल्वे स्टेशन रोड में रोप लाईट लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के वार्डो के विद्युत खम्बों में वार्डवासियों के लिये आवश्यकता अनुसार लाईट लगाई जाती है। समय-समय पर उसे मरम्मत भी किया जाता है। दीपावली को ध्यान में रखकर शहर में लाईटे लगायी जा रही है, जिससे दीपावली त्यौहार में शहर में रोशनी का वातावरण निर्मित हो।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!