
राजगामी संपदा के उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी ने कहा कि राजगामी की जमीनों में अवैध मांस बेचे जाने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्री निर्वाणी ने बताया कि विभिन्न संगठनों के माध्यम से, राजनांदगांव के प्रबुद्धजनों के माध्यम से ज्ञापन और जानकारी प्राप्त हुई है कि राजगामी की जमीनों पर गौ मांस तथा बिना लाइसेंस के अवैध मांस बेचा जा रहा है।
इस विषय को गंभीरता से लेते हुए श्री निर्वाणी ने तत्काल टेलीफोन के माध्यम से अपर कलेक्टर श्री मार्कण्डे जी से तथा व्यवस्थापक तहसीलदार श्री नाग जी से बातचीत की और इस विषय में नगर निगम को आगे की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
श्री निर्वाणी ने स्पष्ट कहा कि अगर इस प्रकार का कोई भी कृत्य शहर में हो रहा है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना डॉक्टरी परीक्षण के अवैध रूप से जानवरों की कटिंग कर बाजार में मांस बेचा जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगर निगम अवैध रूप से मांस बेचने वालों को किसी अन्य निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित करे और जो अवैध व बिना लाइसेंस के मांस बेच रहे हैं, उन पर शीघ्र से शीघ्र कार्यवाही की जाए।
– मनोज निर्वाणी
उपाध्यक्ष, रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास, छ.ग. शासन, राजनांदगांव





