दीपावली त्यौहार के मद्देनजर फ्लाई ओव्हर के नीचे अवैध रूप से खड़ी वाहनों को क्रेन से हटाया

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय खेस एवं यातायात टीम द्वारा आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए महावीर चौक के दोनों ओर फ्लाईओव्हर के नीचे दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों के पार्किंग हेतु अवैध रूप से खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया गया। सभी वाहन चालको से अपील है कि अपने वाहन निर्धारित स्थल पर ही पार्किंग करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं असुविधा से बचें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!