भाजपा का सदस्यता अभियान अंतिम दौर में, मंडलों की बैठक घोषित

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में जारी वृहद सदस्यता अभियान अब अपने अंतिम दौर में प्रवेश कर रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर तक सक्रिय होकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिये जी-तोड़ मेहनत कर रहे है। अब इस अंतिम दौर को सफल करने के लिये पार्टी के सभी 10 मंडलों में बैठकें आयोजित हो रही है, जिसमें जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता भाग लेकर अभियान के अंतिम दौर को गति प्रदान करेंगे।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि 07 अक्टूबर को राजनांदगांव उत्तर, छुरिया व कुमर्दा मंडल की बैठक होगी जिसमें क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय, सचिन सिंह बघेल, भरत लाल वर्मा, जिला भाजपा के महामंत्री राजेन्द्र गोलछा व आलोक श्रोती मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 08 अक्टूबर को जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 02 बजे राजनांदगांव दक्षिण मंडल की बैठक होगी, जिसमें भाजपा नेता कोमल सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे, इसके पूर्व सुबह 11.00 बजे राजनांदगांव ग्रामीण मंडल की बैठक होगी, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल का मार्गदर्शन मिलेगा। डोंगरगढ़ शहर मंडल की बैठक शाम 04.00 बजे लोधी भवन डोंगरगढ़ में होगी जिसमें रविन्द्र वैष्णव व सुरेन्दर सिंह बन्नोआना उपस्थित रहेंगे। डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल की बैठक दोपहर 12 बजे साहू धर्मशाला ग्राम अछोली में होगी जिसमें मूलचंद लोधी व लीलाधर साहू उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 08 अक्टूबर को ही घुमका मंडल की बैठक सुबह 11 बजे सतनाम भवन घुमका में होगी, जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सावन वर्मा व राजेश श्यामकर उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार इसी दिन डोंगरगांव मंडल की बैठक दोपहर 2 बजे यादव भवन डोंगरगांव में होगी जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख व आभा तिवारी उपस्थित रहेंगी। इसी प्रकार 08 अक्टूबर को ही लालबहादुर नगर मंडल की बैठक सुबह 11 बजे बहुद्देशीय भवन लालबहादुर नगर में आयोजित है, जिसमें प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव व चन्द्रिका प्रसाद डड़सेना उपस्थित रहेंगे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!