शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परिषद का गठन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के मनोविज्ञान विभाग में प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा के मार्गदर्शन में विगत दिनों शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए मनोविज्ञान परिषद् का गठन किया गया। एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा यामिनी साहू को सर्वसम्मति से परिषद् का अध्यक्ष मनोनित किया गया। एमए तृतीय सेमेस्टर से ही तरूणा देवांगन को सचिव एवं इंद्राणी श्रीवास को कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। उपाध्यक्ष तथा सहसचिव पद हेतु एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं क्रमशः डॉली कोमा, निशा देवांगन का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राधिका सारथी, आंचल सोनी को स्थान प्राप्त हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने मनोविज्ञान परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामना प्रदान करने हुए कहा कि मनोविज्ञान विभाग महाविद्यालय का महत्वपूर्ण विभाग है, आप सभी को विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए इसे और बेहतर करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार सोनबेर ने परिषद की छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मनोविज्ञान विभाग में शोध केन्द्र भी संचालित है। अतः आप सभी को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक सुनहरा अवसर है।
इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग में कार्यरत् अतिथि प्राध्यापक डॉ. मोना माखीजा, सुश्री रिया उईके, वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन डॉ. ओमप्रकाश शर्मा तथा वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी गुप्ता भी उपस्थित रहें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!