
राजनांदगांव। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जो हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए जाने जाते हैं, ने एक बार फिर अपनी जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज जब अधिकांश लोग अपने सुरक्षित स्थानों पर थे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने अपने पंडाल दर्शन को रद्द कर मोहरा और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
उन्होंने स्वयं मैदान में उतरकर बाढ़ में फंसे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। अभिषेक सिंह ने खुद पानी में उतरकर बस्तियों का जायजा लिया जहां चारों ओर पानी लबालब भरा हुआ था। उन्होंने प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए जरूरी निर्देश दिए और अधिकारियों से त्वरित मदद सुनिश्चित करने को कहा।
अभिषेक सिंह ने हल्दी, मोहारा, और सिंगदई जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को सुना। उनके इस जमीनी स्तर के प्रयासों को देखकर प्रभावित लोग बेहद प्रभावित और संतुष्ट नजर आए। पूर्व सांसद का यह कदम एक बार फिर साबित करता है कि वे सच्चे जननायक और जनता के सच्चे सेवक हैं, जो हर हाल में लोगों के साथ खड़े रहते हैं।
राजनांदगांव की जनता ने उनके इस कार्य की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अभिषेक सिंह के इस सेवा भाव से एक बार फिर साबित हुआ कि वे दुख-सुख के सच्चे साथी हैं।

