जिला शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही करे सरकार : कांग्रेस

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षा अध्ययन में हो रही परेशानी को लेकर उनसे संपर्क करने पर जिस प्रकार से बच्चियों को दुत्कारने की बात उजागर हुई उससे यह साबित हो गया है कि भाजपा राज में फिर से 15 वर्षीय भाजपा प्रशासनिक आतंकवाद का बोल बाला हो गया है क्योंकि आठ माह में भी जिस प्रकार से सरकार चल रही है कानून व्यवस्था बदहाल होने के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जिसके चलते महिलाएं अत्याचार एवं बलात्कार जैसे दंश झेलने के लिए विवश हो रहे हैं अब बेटियां अपनी शिक्षा के नाम पर दुत्कार की शिकार हो रही है अतः डी ई ओ को निलंबित कर सरकार बेटियां को शिक्षा वसुरक्षा प्रदान करे।
प्रवक्ता दुबे ने बताया कि आठ माह के भाजपा कार्यकाल में स्कूलों मे शुद्ध पेयजल नहीं, जर्जर भवन, सहित सभी परेशानियों से छात्र छात्राएं जूझ रहीं है सरकार उनकी कोई सुध ना लेकर जिस प्रकार से शिक्षा को प्रयोगशाला बना कर नई शिक्षा नीति लागू करने की वाहवाही लूटने का काम भाजपा कर रही है वही सरकार अपने ही शिक्षा सेटअप को बदलकर शिक्षकों पर युक्तियुक्तकरण रूपी दबाव बनाने के साथ ही साथ प्रदेश के 4077 स्कूलों को बंद करने एवं 32 हजार शिक्षक पद को समाप्त करने का एक खेल खेलने का प्रयास किया गया था जो कांग्रेस एवं शिक्षक संघ के विरोध पश्चात राज्य की भाजपा सरकार बैक फुट पर तो आई और अपने इसी असफलता की खीज सरकार अपने प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं पर निकलने पर आमादा है जिसका प्रमाण राजनांदगांव जिले के अलीवारा के छात्रों के साथ घटित घटना है साइंस जैसे विषय में सरकार की बेसुधी जग जाहिर हुई है उससे भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नीति की पोल खुली है कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक आतंकवाद के चलते ना तो महिलाएं सुरक्षित हैं और ना ही बच्चे सुरक्षित हैं यहां तक प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भी गर्त में जाने की ओर इंगित कर रहा है अब सुशानन की ढोल पीटने वाली भाजपा बेटियों की आंसुओ को महत्व देगी या बच्चियों को दुत्कार व जेल की धमकी देने वाले डी ई ओ पर कार्यवाही करेगी यह देखने वाली बात होगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!