राजनांदगांव सिटी कोतवाली थाना परिसर में लगाए गए नए नियम और कानून की जानकारी, महिला एवं बाल अपराधों की विशेष जानकारी डिस्प्ले

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशानुसार अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने थाना परिसर में एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने सिटी कोतवाली में एसपी से लेकर जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के ईमेल और फोन नंबर डिस्प्ले किए हैं, ताकि आम जनता को आसानी से संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने में कोई समस्या न हो।

इस पहल के तहत नए नियम और कानून की जानकारी भी थाना परिसर में डिस्प्ले की गई है, जिसमें विशेष रूप से महिला और बाल अपराधों का विवरण दिया गया है। यह कदम जनहित में उठाया गया है ताकि लोग कानून के प्रति जागरूक हो सकें और किसी भी तरह की शिकायत या समस्या होने पर उन्हें सही मार्गदर्शन मिल सके।

थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना और उन्हें अपराधों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े नियम और कानून की जानकारी को प्रमुखता से दर्शाया गया है ताकि लोग इन मामलों में सजग रहें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उचित कदम उठा सकें।

नए नियम के अनुसार सभी थानों में यह डिस्प्ले होगा कि किस पर क्या कार्रवाई की गई है और और डिस्प्ले बोर्ड में FIR नंबर सहित रोजाना करवाई की गई संख्या और नाम को डिस्प्ले करने का निर्देश जारी किया गया है , इसके अंतर्गत आज से ही थाना कोतवाली में यह नियम का पालन किया जा रहा है आगे सभी थनाओं में इस तरह का नियम पालन होगा इससे आम जनता को डिस्प्ले के माध्यम से कार्रवाई की सूचना प्राप्त हो जाएगी
।*

थाना परिसर में डिस्प्ले किए गए जानकारी बोर्ड को देखकर लोग काफी खुश हैं और इसे पुलिस प्रशासन की ओर से एक अच्छा प्रयास मान रहे हैं। इससे न केवल पुलिस और जनता के बीच संवाद बेहतर होगा, बल्कि लोग अपराधों की जानकारी और उनसे जुड़े कानूनों के प्रति अधिक जागरूक भी होंगे।

कोतवाली थाना की इस पहल को लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है और इसे जनहित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!