राजनांदगांव। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ की जोन की तीसरी बैठक खैरागढ़ उप समिति में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत प्रभु श्रीराम और महाराणा प्रताप जी के तैल चित्रों पर पूजा अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर खैरागढ़ की पदाधिकारियों द्वारा महासभा के कोषाध्यक्ष और जोन प्रभारी नीरज सिंह, सह सचिव सत्येंद्र राजपूत, अधिवेशन संयोजक पवन सिंह और मीडिया सेल प्रमुख आदर्श सिंह का स्वागत और सम्मान किया गया।
बैठक में 62वें महाअधिवेशन, जो कि 28-29 मार्च को डोगरगांव में आयोजित किया जाएगा, की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। अधिवेशन के पहले और दूसरे दिन की गतिविधियों की योजना बनाई गई और खास तौर पर सामूहिक विवाह पर जोर दिया गया। इसके अलावा, अधिवेशन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए समाज की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, शैर्य पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें विवाह संबंधी जानकारी होगी।
बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें खैरागढ़ से शेर सिंह, जितेंद्र सिंह, शुभम सिंह, अजय सिंह; गड़ई से विष्णु सिंह, सुनील सिंह; राजनांदगांव से संतोष सिंह, रघुनंदन सिंह; डोगरगाँव से किशोर सिंह, दानेन्द्र सिंह, विनोद सिंह; बालोद से लोमेश सिंह; डोगरगढ़ आरन सिंह; छुईखदान से थलेन्द्र सिंह और अन्य पदाधिकारी तथा युवा मंडल, महिला मंडल के सदस्य शामिल हुए।
बैठक के समापन पर केन्द्रीय मीडिया सेल प्रमुख ठा. आदर्श सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि महासभा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ ही समाज के योगदान को बढ़ावा देने के लिए ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण रही।

