माहेश्वरी महिला मंडल का वृक्षारोपण कार्यक्रम-“एक पेड़ मां के नाम”

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्थानीय कल्पवृक्ष सोसाइटी में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत संकल्पसिद्धा ग्राम विकास एवं राष्ट्रउदय समिति द्वारा पूरे भारत में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराया जा रहा है इसी कड़ी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कल्पवृक्ष सोसाइटी में वृक्षारोपण किया गया जिसमें महिला मंडल सदस्यों ने तिरंगा थीम के साथ भारत माता को दर्शाया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी, जिला अध्यक्ष विनीता डागा, जिला सचिव प्रीति चितलांगिया, स्थानीय अध्यक्ष दीपा बागड़ी सचिव अनीता चितलांगिया कोषाध्यक्ष सीमा डागा, प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री सुषमा राठी, सहसंयोजीका रेखा सदानी,शीला गांधी, विमला लड्ढा,रेनू चितलांगिया,पूजा लाहोटी और भारत माता के रूप में पिंकी धूत की उपस्थिति रही। उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पेड़ लगाकर उसका संरक्षण कर पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना है क्योंकि हमारी जन्मभूमि भी जननी तुलय सर्वश्रेष्ठ है। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पिंकी धूत ने दी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :