राजनांदगांव। जिले की शालाओं में फर्नीचर के बाद अब आलमारी सप्लाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस से जुड़े नेता के सप्लायर भाई को दिए गए एक करोड़ के काम में खराब अलमारी की सप्लाई की गई है। बजट को और कम करने के लिए अलमारी का लाकर भी गायब कर दिया गया है। अब मामला तूल पकड़ने के बाद जांच की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग में जिले की शालाओं में आलमारी। सप्लाई का काम राजनांदगांव के एक परमानेंट सप्लायर को दिया गया है। यह सप्लायर कांग्रेस राज में भी पूरी तरह से कांग्रेस के नेता का भाई होने का फायदा उठाया है। तकरीबन एक करोड़ की आलमारी सप्लाई में जहां-जहां पर अलमारी की सप्लाई हुई है पूरी खराब आलमारी पहुंचा दी गई है। सूत्र बताते हैं कि एक तो घटिया अलमारी दी गई इसके बाद भी मन नहीं भरा तो अलमारी के भीतर से लाकर गायब कर बजट को और कम कर दिया गया है। सप्लाई का काम पूरा गोपनीय तरीके से किया गया है। सूत्र बताते हैं कि रायपुर से सप्लाई आर्डर हुआ है। इसके पहले भी इसी ठेकेदार द्वारा 2 करोड़ के फर्नीचर की सप्लाई की गई है। अगर जांच की जाए तो यह पता चलेगा कि जो फर्नीचर सप्लाई किए गए हैं। वाह महीना दो महीना भी मुश्किल से नहीं चल पाएंगे। अब विवाद बड़ते देख कलेक्टर से जांच की मांग हो रही है। सूत्र बता रहे हैं कि शिक्षा विभाग में फर्नीचर और अलमारी खरीदी का काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है कमीशन खोरी के चक्कर में कुछ भी सामानों की सप्लाई हो गई है और विधिवत इसका भुगतान भी कर दिए जाने की जानकारी मिली है।
आलमारी सप्लाई में भ्रष्टाचार दोषी सप्लायर के खिलाफ हो कर्रवाई : आलोक श्रोती
भाजपा नेता आलोक श्रोती ने इस संबंध में कलेक्टर राजनांदगांव से लेकर सांसद संतोष पांडे एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को भी पत्र लिखकर आलमारी एवं फर्नीचर सप्लाई के दोषी सप्लायर के खिलाफ जांच करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। श्री श्रोती ने कहा है कि अब तक इस सप्लायर द्वारा राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ में जहां-जहां भी सप्लाई की गई है। सभी कार्यों की जांच करते हुए ब्लैक लिस्टेड किया जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सप्लाई की गई सामग्री का भौतिक सत्यापन भी कराए जाने की मांग भी की है।
स्थानीय स्तर पर सप्लाई आदेश नहीं
इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग ने अपना स्पष्टीकरण दिया है जिला शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल ने बताया कि सप्लाई का यह पुराना देश है और रायपुर से हुआ है जिला कार्यालय से कहीं कोई आदेश नहीं हुआ है।

