तुमडीलेवा स्कूल में वृक्षारोपण के साथ सुरक्षा का लिया संकल्प

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुमडीलेवा में शिक्षा सप्ताह के अन्तिम दिवस रविवार को सामुदायिक भागीदारी दिवस मनाया गया। शिक्षक पालक संबंध को मजबूती प्रदान करने हेतु शाला परिसर में पौध-रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। असाक्षरो को साक्षर बनाने के लिए अथक प्रयास करेंगें। शाला से पढ़कर निकले पुराने विद्यार्थियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक परदेशी राम साहू, शिक्षक सावित्री सोनी, हेमलता वर्मा, शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास साहू, मुन्ना लाल साहू,भुखन् दास मानिकपुरी, कपिल सूर्यवंशी, गोपाल राम पटेल, दुर्गा ठाकुर,बालका बाई ठाकुर आदि उप स्थित रहे। उक्त जानकारी परदेशी राम साहू ने दी है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :