आईजी दीपक कुमार झा ने किया रक्षित केंद्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव दीपक कुमार झा द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2024 को जिला राजनांदगांव का वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन रक्षित केन्द्र राजनांदगांव का निरीक्षण किया गया, जिसमें सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र में निरीक्षण के दौरान लाईन मोहर्रिर शाखा (रोजनामचा), एमटी शाखा के वाहनों व टुल निरीक्षण एवं वाहनों के दस्तावेज, ड्राइवर डायरी चेक किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। शस्त्रगार के सभी प्रकार के शस्त्रों को चेक किया गया, आर्म्स शाखा के हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये। साथ ही कमी बेसी की जानकारी लिये, शास्त्रगर में रखें आधुनिक शास्त्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें शासकीय रजिस्टर एवं वस्त्रों को चेंक किया। सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये। बीडीएस शाखा के बम डीसपोजल उपकरण जिसमे विभिन्न प्रकार के अधुनिक उपकरण को चेक किया गया, उसके बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मंगल भवन कुरूक्षेत्र रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में दरबार लिया। दरबार में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिये। साथ ही दरबार में थाना-चौकी में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों कर्मचारियों को तीन नवीन कानून के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक हैं बताया गया, उसके बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों तथा उनके अपील, अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली तथा थाना-चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा अनावश्यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये गये। राजपत्रित अधिकारियों को स्वयं डाइजेस्ट लेखन, विवेचना का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था तथा व्हीआईपी सुरक्षा पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाना-चौकी प्रभारियों को सामाजिक बुराईयों जैसे जुआ-सट्टा, शराब एवं अवैध रूप से संचालित गतिविधियों जैसे अवैध रेत, अवैध हॉटल, बार पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। सड़क दुर्घटना के आंकड़ों का विश्लेषण, सड़क दुर्घटना रोकथाम हेतु प्रयास एवं सडक दुर्घटना में कमी लाने हेतु सभी थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करने हेतु तथा इस हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किए। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय हो इस प्रकार कार्य करने हेतु समस्त थाना, चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, डीएसपी श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, डीएसपी अजीत ओगरे, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर एवं जिले के शहरी थाना-चौकी प्रभारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :