डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के रखरखाव एवं बेहतर रेल परिचालन की सुविधा विकसित करने के उद्देश्य से केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पीट लाइन की स्थापना का आग्रह किया गया। इस पर रेल मंत्री ने पीट लाइन स्थापना के संबंध में आश्वासन दिया।
डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक एवं आस्था केंद्र है। मां बम्लेश्वरी मंदिर और जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थली के कारण यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है।
रेलवे स्टेशन पर पीट लाइन की स्थापना होने से ट्रेनों के रखरखाव की सुविधा विकसित करने और रेल परिचालन को अधिक सुगम बनाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।






