जूनियर हैंडबॉल में राजनांदगांव का दबदबा, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने दी बधाई

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राजधानी रायपुर में आयोजित 46वीं राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल बालक प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले के खिलाड़ियों का दबदबा होने पर राजनांदगांव जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बधाई दी है। श्री जैन ने कहा कि हैंडबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी शबनम अंसारी के मार्गदर्शन में कोच रजा ओमन तंबोली और रजा कुरैशी के संयुक्त नेतृत्व में राजनांदगांव जिले के खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए उमदा प्रदर्शन किया।
श्री जैन ने बताया कि 46वीं राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल बालक रायपुर में राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने रजत पदक जीता है। कोच रजा ओमन तंबोली और रजा कुरैशी के नेतृत्व में राजनांदगांव जिले के खिलाड़ियों ने अपने अच्छे खेल और प्रतिभा का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक प्राप्त किया। राजनांदगांव की टीम ने अपने पहले दो मुकाबले में महासमुंद और नारायणपुर को हरा कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया और सेमीफाइनल में बिलासपुर को 15-13 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रायगढ़ के साथ रहा, जिसमें 7-6 के कड़े और शानदार मुकाबले में रायगढ़ की टीम में राजनांदगांव टीम के विजय रथ को रोकने में सफल हुई और राजनांदगांव को रजत पदक हासिल हुआ। आज राजनांदगांव जिला हैंडबॉल संघ राजनांदगांव के सभी सदस्यों टीम को बधाई देने पहुंचें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए बधाई और आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की, जिसमें अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सचिव प्रिंस भाटिया, शबनम अंसारी सहित अंतरा जैन, महेश अग्रवाल सहित सभी सदस्य शामिल थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!