कोतवाली थाना अब दिखेगा पहले से ज्यादा हराभरा, टीआई एमन साहू के नेतृत्व में स्टाफ ने लगाया दर्जनों पेड़

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। हरियर राजनंदगांव हरियर छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में पूरे अमले ने थाना परिसर में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया। आज किया गया वृक्षारोपण के दौरान जमकर बारिश होने से रोपे गए पौधे के आसानी से जड़ पकड़ लेने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी के साथ पूरे स्टाफ ने प्रत्येक पौधा का विशेष रखरखाव करने का संकल्प लिया। रोपे गए सभी पेड़ फलदार और छायादार प्रजाति के है। वृक्षारोपण के दौरान नगर पुलिस निरीक्षक श्री साहू ने कहा कि हरे भरे वृक्ष धरती माता का श्रृंगार होते हैं। इन वृक्षों की शरण में आकर मनुष्य पशु पक्षी सहित तमाम तरह के जीव जंतु सुख पाते हैं। इसीलिए वृक्षारोपण को महान कार्य कहा गया है। इसकी महत्ता शास्त्रों में भी मिलती है। थाना प्रभारी श्री साहू ने सभी का ध्यान खींचते हुए यह कहा कि कोतवाली थाना परिसर में आज जो पीपल का बड़ा पेड़ देख रहे हैं। उसे भी वर्षों पहले किसी न किसी भले मानुष ने लगाया रहा होगा। उसकी छाया में आप हम और आम आदमी विश्राम करते हैं। पशु पक्षी इनकी छांव में आकर थकान मिटाते और सुख पाते हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!