उद्यानिकी फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। शासन द्वारा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना हेतु खरीफ 2023-24 से 2025-26 तक के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। खरीफ 2024-25 में उद्यानिकी फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत केला, पपीता, अमरूद, टमाटर, बैंगन, मिर्च एवं अदरक के लिए बीमा प्रारंभ हो गया है। किसान फसल बीमा योजना अंतर्गत उद्यानिकी फसलों का बीमा निर्धारित तिथि तक करा सकते हंै।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!