आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि की प्रशासकीय स्वीकृति

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत तहसील डोंगरगांव एवं राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत डोंगरगांव तहसील अंतर्गत आग से जनहानि होने पर 1 लाख रूपए तथा राजनांदगांव तहसील अतिवृष्टि से 7 मकान आंशिक क्षति होने पर 28 हजार रूपए, तालाब में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, आग से मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!