आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि की प्रशासकीय स्वीकृति

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत तहसील छुरिया, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत छुरिया तहसील अंतर्गत तालाब में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, खेत के गढ्ढा में गिरने व पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं सर्पदंश से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 9 मकान आंशिकक्षति होने पर 36 हजार रूपए, अतिवृष्टि से मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, आग से 1 मकान आंशिक क्षति, दो भैसा, 1 गाय व1 बछड़ा क्षतिमृत होने पर 1 लाख 5 हजार 500 रूपए तथा राजनांदगांव तहसील अतिवृष्टि से 19 मकान आंशिकक्षति होने पर 76 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 पशुशाला क्षति होने पर 6 हजार रूपए, आग से 1 मकान आंशिक क्षति होने पर 2 हजार 500 रूपए, आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!