अंबागढ़ चौकी। आबकारी विभाग जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के डीईओ दीपा आडिल के निर्देश एवं एरिया इंसपेक्टर शालिनी महतो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अंबागढ़ चौकी के देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान के पास वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विभाग द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपन किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी आडिल ने पौधा रोपन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग के समय में वृक्षों का संरक्षण एवं पौधारोपण करके उसकी सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान देने की आवश्यकता है। पर्यावरण के सही रहने के लिए पौधारोपन करना बहुत जरुरी है, क्योंकि आज हमारे देश में वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपन करके पर्यावरण को काफी हद तक सुधार सकते हैं। एरिया इंसपेक्टर सालिनी महतो ने वृक्षारोपण के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मानपुर एरिया इंपेक्टर गुलशन साहू ने वृक्षारोपन क्यों जरूरी हैं विस्तार से जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में दीपा आडिल डीईओ, शालिनी महतो एरिया इंचार्ज, गुलशन साहू मानपुर एरिया इंचार्ज हेड साहब कुमर्रा महेन्द्र कोमरे आरक्षक आबकारी एवं देशी-विदेशी मदिरा दुकान के कर्मचारी पूनाराम साहू, सोहन यादव,ए मुकेश शर्मा, झुमुक लाल गौर, यशकुमार तारम,ख् मोतीराम परतेती धर्मेन्द्र कुमार, हितेश कुमार, दुर्गेश कुमार, टोमेन्द्र कुमार चौधरी, रोशन कलामे, गिर्देश कुमार, दुमेश्वर विश्वकर्मा एवं पुनाराम ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

