विधानसभा अध्यक्ष, सांसद और महापौर सहित निगम पदाधिकारियों ने प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। गुरु नानक देव के जन्मदिवस प्रकाश पर्व के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय और महापौर मधुसूदन यादव ने सिख समाज सहित नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और स्नेह की कामना की।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के रूप में धरती पर ऐसे महान संत का अवतरण हुआ, जिनके सत्य, प्रेम, सद्भावना और भाईचारे के सिद्धांत आज भी मानव समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक और मार्गदर्शक हैं। उनके विचार समाज को एकता, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं।

निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, बिना ध्रुव, शैंकी बग्गा, आलोक श्रोती, राजा माखीजा, वर्षा शरद सिन्हा, केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू ने भी प्रकाश पर्व की बधाई दी।

इसी तरह वरिष्ठ सभापति खेमिन यादव, कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल, अपील समिति के सदस्य श्रुति लोकेश जैन, संतोष कुमार साहू, मोहनी बाई एवं सेवक राम उइके सहित पार्षदों और नामांकित पार्षदों ने भी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गुरु नानक देव के संदेशों को आत्मसात कर प्रकाश पर्व को उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!