आयुक्त ने निरीक्षण कर शौचालयो में आवश्यक सुविधाए सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
राजनांदगांव 19 नवम्बर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आज 19 नवम्बर 2026 को निगम सीमाक्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों में सफाई अभियान चला, साफ सफाई की गयी तथा नागरिको को शौचालय के अंदर सफाई रखने एवं शौचालय के आस पास साफ सुथरा रखने समझाईस दी गयी।
नगर निगम का स्वास्थ्य अमला आज विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर शहर के शौचालयो में सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई किए। शौचालय के केयर टेकर को शौचालय को साफ सुथरा रखने तथा शौचालय में सभी आवश्यक सामाग्री रखने समझाईस दी गयी। इसके अलावा जन जागरूकता के तहत शौचालय उपयोग करने वालो तथा आस पास के लोगो को शौचालय एवं शौचालय के आस पास साफ सुथरा रखने समझाईस दिए। उनसे कहा गया कि खुले में शौच न करे, शौच के लिए नियमित रूप से शौचालय का ही उपयोग करे।
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने पेण्ड्री मेडिकल कालेज पास निर्मित आकांक्षी शौचालय का निरीक्षण कर शौचालय में व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेकर केयर टेकर को साफ सफाई, पानी की पर्याप्त उपलब्धता के अलावा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने शौचालय के केयर टेकर को शौचालय को साफ सुथरा रखने तथा जल आपूर्ति, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था हाथ धोने की सुविधा, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा। उन्हांेने कहा कि महिलाओ ंबच्चो, वरिष्ठ नागरिको एवं दिव्यांगजनों हेतु किये गये प्रावधानों पर विशेष ध्यान दिया जाये। इसके अलावा निगम सीमाक्षेत्र के सभी शौचालयों की विशेष साफ सफाई कर प्रतिदिन साफ सुथरा रखने स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किए।






