विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 2 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक निबंध और प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता

अपने दोस्तों को शेयर करें :

विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 2 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक निबंध और प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता

राजनांदगांव 12 नवम्बर 2026। भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 2 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक तीन स्तर पर निबंध और प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत शुद्ध मतदाता सूची का महत्व एवं मतदान का महत्व में से किसी एक विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा मतदाता सूची तैयार करने, ईवीएम और वीवीपीएटी मतदान प्रक्रिया, मतगणना प्रक्रिया पर आधारित प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ईएलसी कोआर्डिनेटर द्वारा प्रथम स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान स्तर पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में स्कूल एवं कॉलेज के सभी इच्छुक विद्यार्थी भाग ले सकते है। जिनमें शीर्ष दो विद्यार्थियों का चयन अगले स्तर के लिए किया जाएगा। ईआरओ कार्यालय द्वारा द्वितीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। जिनमें विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक संस्थान से शीर्ष दो विद्यार्थी शामिल होंगे। जिनमें प्रति विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष 10 विद्यार्थियों का चयन अगले स्तर के लिए किया जाएगा। कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तृतीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला (फाइनल) स्तर पर किया जाएगा। जिसमें जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष 10 विजेता शामिल होंगे। जिसमें प्रति जिला अंतिम शीर्ष 10 विजेता होंगे। प्रतियोगिता की शुरूआत 2 नवम्बर से होगी। संस्थान स्तरीय राउंड और प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए 2 छात्रों का चयन 2 नवम्बर से 7 नवम्बर तक, विधानसभा स्तरीय राउंड और प्रत्येक विधानसभा के लिए 10 छात्रों का चयन 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक, जिला स्तरीय फाइनल 16 से 18 नवम्बर तक तथा परिणामों की घोषणा और प्रमाण पत्र 20 नवम्बर 2026 तक जारी की जाएगी।
अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!