गायत्री परिवार ब्लाक समन्वय समिति का पुनर्गठन बैठक में कई अहम फैसले लिये गये

अपने दोस्तों को शेयर करें :


उपरवाह/राजनादगांव। गायत्री प्रज्ञा पीठ भेड़ीकला में राजनांदगांव ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता संगोष्ठी बैठक आयोजित किया गया। जिसमें ब्लाक समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया है। पदाधिकारियों में ब्लाक समन्वयक रामसिंह साहू (घुमका), सह समन्वयक गिरीश साहू (धामनसरा), कार्यक्रम प्रशिक्षण प्रभारी डॉ दुलेश्वर साहू (बजरंगपुर नवागांव), युवा जागृति संयोजक राकेश चंद्राकर ( भर्रेगांव), साहित्य विस्तार संयोजक डॉ देवेंद्र साहू (राजनांदगांव), मीडिया जन संचार प्रभारी परदेशी राम साहू (भेड़ीकला), कार्यक्रम/कोष प्रभारी डॉ गौतम देवांगन (तिलई), भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी रामाधार साहू ( भर्रेगांव), रचनात्मक आंदोलन संयोजक बसंत चंद्राकर ( भेड़ीकला), नारी जागृति अभियान संयोजिका अहिल्या साहू (राजनादगांव), ट्रस्ट प्रतिनिधि संतोष देवांगन (भेड़ीकला), आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी संयोजिका हीरो बाई साहू (घुमका) शामिल हैं। आज की बैठक में शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित ट्रस्टी कार्यशाला में दी गई जानकारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। गायत्री प्रज्ञा पीठ भेड़ीकला, सोमनी, बुंदेली खुर्द, धीरी,सलोनी, करेला आदि के मंदिर भूमि स्थल के शासकीय पट्टा,कार्यक्रम गतिविधियों के संबंध में विशेष चर्चा की गई। साथ ही प्रज्ञा मंडल लखोली, भांठागांव, सलोनी की भी कार्य प्रगति तथा गौ संरक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा हुई।सभी प्रज्ञा पीठों एवं प्रज्ञा मंडलों के सुचारू रूप से कार्य संचालन हेतु प्रभारियों की नियक्ति की गई है ।संगोष्ठी में प्रमुख रूप से रामसिंह साहू,मुरलीघर चौधरी, सालिक राम साहू, परदेशी राम साहू, शोभा राम देवांगन, भरत देवांगन, डी आर साहू, डॉ गौतम देवांगन, रामाधार साहू, डॉ दुलेश्वर साहू, भूराज देवांगन, डॉ कन्हैया लाल सिंहा, राकेश चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, ढाल सिंह साहू, रतन यादव, सुरेश शर्मा, गुंजन देवांगन, संगीता देवांगन, बरातू देवांगन,चंद्रशेखर देवांगन, मोतीलाल साहू, साक्षी साहू, सेजल साहू, सुरेश साहू, सुखीत यादव, आनंद श्रीवास्तव, छबील साहू, रामकुमार देवांगन, बरतिया राम वर्मा, मनोहर लाल साहू, संतोष देवांगन आदि मौजूद रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!