ओपन मैथ चैलेंज में अथर्व राजक ने जीता सिल्वर मेडल,कक्षा पहली के विद्यार्थी ने गणितीय प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्श

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन मैथ चैलेंज 2026 में कक्षा पहली के विद्यार्थी अथर्व राजक पिता लोकेश रजक निवासी शांति नगर राजनांदगांव ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय एवं परिवार में खुशी का माहौल है।

यूसीमास (UCMAS) के तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय गणित प्रतियोगिता में अथर्व ने अपनी तेज गणना क्षमता, तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजकों की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में अथर्व राजक को उनकी गणितीय प्रतिभा और प्रतियोगिता में सफल सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया है। आपको बता दे कि अथर्व राजनांदगांव के वरिष्ठ पत्रकार परमानंद रजक के पौत्र है।

अथर्व की इस उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इतनी कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त करना उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचायक है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!