➡️ सात राज्यों की 12 दिवसीय भारत यात्रा का नागपुर में समापन, ढोल-नगाड़ों से हुआ अभिनंदन
राजनांदगांव।
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से सामाजिक एकता, जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से निकाली गई भारत यात्रा का राजनांदगांव पहुंचने पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। सात राज्यों में सात संकल्पों के साथ निकली 12 दिवसीय इस यात्रा का समापन 31 अक्टूबर को नागपुर में हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों में सामाजिक एकता और संगठन के विस्तार का संदेश दिया गया।
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा सारथी आनंद गुप्ता जी,जितेंद्र साहू ,सुनील गुप्ता के साथ यह यात्रा निकाली गई। यात्रा दल 30 अक्टूबर को सुबह रायपुर और शाम को राजनांदगांव पहुंचने पर समाजजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। राजनांदगाँव में स्वागत समारोह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा दिनेश साहू जिला अध्यक्ष श्रद्धा नीरज साहू सचिव रोशनी आनंद साहू कोषाध्यक्ष कीर्ति गिरीश साहू एवं समस्त कार्यकारिणी समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम ढोल नगाड़े के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ।
इसके पश्चात यात्रा दल नागपुर के लिए रवाना हुआ जहां 31 अक्टूबर को यात्रा का विधिवत नागपुर में समापन हुआ। राजनांदगांव में आयोजित स्वागत समारोह का विशेष मानव मंदिर वैश्य साहू परिवार एवं सीताराम वैश्य साहू परिवार की संयुक्त सहभागिता रही। दोनों परिवारों की महिला समितियों ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया और यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में सामाजिक उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीमती रेखा दिनेश साहू ने युवा संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए यात्रा के सफल संयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राओं से समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और जागरूकता बढ़ती है। साथ ही युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने और संगठन को मजबूत बनाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में अशोक साहू, दिनेश साहू, नरेंद्र साहू, विकास साहू, महेश साहू, राजेश साहू, नीरज साहू, आदित्य साहू, बादल साहू, प्रत्यूष साहू, सीमा साहू, अनिता साहू, शोभा साहू, रश्मि साहू, ज्योति साहू, कविता साहू, अनुराधा साहू, सपना साहू, अंजना साहू, दामिनी साहू, दीप्ति साहू, सुरभि साहू, अनिल साहू, सुनील साहू, रंजन साहू, विनोद साहू, रितेश साहू, बालमुकुंद साहू, अभिषेक साहू, शशि साहू, अभिलाष साहू, रीता साहू, लल्लन गुप्ता, गंगाराम गुप्ता, राकेश गुरुजी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।






