प्रेमलाल देवांगन एवं किशोर ठाकुर को सेवानिवृत्त होने पर दी गई बिदाई

अपने दोस्तों को शेयर करें :

प्रेमलाल देवांगन एवं किशोर ठाकुर को सेवानिवृत्त होने पर दी गई बिदाई

राजनंादगांव 30 अक्टूबर। नगर निगम में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के पश्चात शासन नियमो के तहत सेवानिवृत्त होने पर राजस्व उप निरीक्षक श्री प्रेमलाल देवांगन एवं सहायक राजस्व निरीक्षक श्री किशोर ठाकुर को आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में सम्मान पूर्वक बिदाई दी गयी। आयुक्त ने वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके एवं राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली की उपस्थिति में श्री देवांगन एवं श्री ठाकुर को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया।
बिदाई समारोह में आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि कल अवकाश होने के कारण आज सेवानिवृत्त कर्मचारियो को समारोहपूर्वक बिदाई दी जा रही है। राजनांदगावं नगर निगम 5 सितम्बर 1983 से अस्तित्व में आया, और निगम स्थापना के बाद श्री प्रेमलाल देवांगन तथा श्री किशोर ठाकुर की पद स्थापना हुई। 40 वर्ष से अधिक याने 4 दशक तक इन्होने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन किया। इनके द्वारा किये गये कार्य और इनका मेहनत पे्ररणादायी है। उन्होंने कहा कि इन्होेने बीएलओ के रूप मे भी अपने दायित्वों का अच्छा निर्वाहन किया था। नगर निगम के दो महत्वपूर्वण विभाग राजस्व में श्री देवांगन ने एवं स्वास्थ्य में श्री ठाकुर ने सीमित संसाधन में कुशलतापूर्वक कार्य किए, जो अनुकरणी है। उन्होंने कहा कि इसी निष्ठा ये अपने परिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करे, यही कामना के साथ इनके स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूॅ।
पार्षद श्री शिव वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 40 साल से अधिक समय तक इन्होंने अपनी सेवाए दी। मैं स्वयं इनको लम्बे समय से काम करते देख रहा हूॅ, काम करते करते कब समय निकलता है पता नही चलता। उन्होने कहा कि यह संस्था हमारे परिवार को चलाता है, इसलिए निगम में सम्पर्क बनाए रखे और अपने साथियो का मार्गदर्शन करे।
राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली ने कहा कि सेवा नियमो के तहत आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना पडता है। यह बहुत भावुक पल होता है, जब हमारे परिवार के सदस्य सेवानिवृत्त होते है। उन्हांेने कहा कि दोनो कर्मचारी लंबे समय तक सेवा देकर अपनी पूरी क्षमता के साथ अपने दायित्वों का इमानदारी से निर्वाहन किए, जिससे इनके अनुभव का लाभ निगम को मिला। उन्होंने आयुक्त महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने श्री प्रेमलाल देवांगन को सेवानिवृत्त के पूर्व राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया। मैं दोनो कर्मचारी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ। बिदाई समारोह का संचालन एंव आभार प्रदर्शन प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव ने किया। कार्यक्रम में सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर सहित राजस्व एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!