निगम में फटाका दुकान के लिये 92 अस्थाई भूखण्ड आबंटन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

निगम में फटाका दुकान के लिये 92 अस्थाई भूखण्ड आबंटन

4 लाख 46 हजार रूपये की आय

राजनांदगांव 30 अक्टूबर। महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर निगम सभागृह में फटाका दुकान के लिये लाटरी के माध्यम से 92 लायसेंसी फटाका व्यवसायियों को अस्थाई भूखण्ड आबंटन किया गया। उक्त आबंटन से नगर निगम को 4 लाख 46 हजार 2 सौ रूपये की आय हुई है। फटाका दुकान म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगाया जायेगा। फटाका दुकान के लिए आज निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम की उपस्थिति में इच्छुक लायसेंसी फटाका व्यवसायियांे को लाटरी के माध्यम से अस्थाई भूखण्ड का आबंटन किया गया।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि लायसेंसी फटाका विक्रेताओ को आज नियमानुसार लाटरी के माध्यम से अस्थाई भूखण्ड का आबंटन किया जा रहा है। महापौर महोदय के निर्देशानुसार इस वर्ष 10 प्रतिशत के स्थान पर 5 प्रतिशत आबंटन शुल्क में वृद्धि की गयी है। उन्हांेने फटाका व्यवसायियों से कहा कि फटाका विक्रय के लिये शासन गाईड लाईन का पालन करना होगा। साथ ही अपने दुकान में अनिवार्य रूप से फायर सेप्टी रखना होगा।
अस्थाई भूखण्ड आबंटन के संबंध में राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली ने बताया कि इस वर्ष फटाका दुकान लगाने के लिए राजस्व कार्यालय में 92 आवेदन प्राप्त हुये थे, सभी 92 लायसेन्सी फटाका विक्रताओ द्वारा शुल्क का भुगतान किया गया। इस वर्ष प्रति दुकान के आबंटन शुल्क में 5 प्रतिशत वृद्धि की गयी, जिसके तहत आवेदन प्राप्त कर 4850 रूपये प्रति दुकान अस्थाई भूखण्ड शुल्क जमा कराया गया, जिससे नगर निगम को 4 लाख 46 हजार 2 सौ रूपये की आय हुई है। आबंटन अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर के अलावा राजस्व विभाग का अमला सहित फटाका व्यवसायी उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!