वाद-विवाद एवं शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न करने वाले अनावेदक के विरुद्ध पुलिस चौकी चिचोला द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
◾ अनावेदक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
◾ घर के सामने कार खड़ी करने की बात को लेकर अनावेदक द्वारा आवेदक के साथ वाद-विवाद करते हुए पुलिस बुलाने की बात पर देख लेने की धमकी दी गई थी।
◾ क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण:
आवेदक कुलदीप वर्मा पिता भारत राम वर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम तेलीटोला, पुलिस चौकी चिचोला द्वारा पुलिस चौकी में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि अनावेदक संतोष कुमार वर्मा पिता महावीर वर्मा, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम तेलीटोला, जो रिश्ते में आवेदक का जीजा है, घर के सामने कार खड़ी करने की बात को लेकर आए दिन वाद-विवाद करता है। आवेदक द्वारा उसे समझाने का काफी प्रयास किया गया, किंतु अनावेदक द्वारा आवेदक को पुलिस बुलाने की बात पर देख लेने की धमकी दी गई।
अनावेदक के कृत्य से क्षेत्र में वाद-विवाद एवं शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस चौकी चिचोला द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनावेदक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश्वर ध्रुव, सउनि वीरेन्द्र नाविक, प्रधान आरक्षक सुनील वर्मा एवं आरक्षक क्रमांक 171, 91, 1342, 1840 का सराहनीय योगदान रहा।






