आसिफ अली के संघर्ष का असर, अंडरब्रिज का अधूरा निर्माण कार्य शुरू 🔷
👉 रेलवे ने अक्टूबर में दिया था कार्य प्रारंभ करने का लिखित आश्वासन
👉 स्टेशन प्रबंधक को गुलदस्ता भेंटकर जताया आभार
राजनांदगांव। पटरीपार क्षेत्र के हजारों नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। कांग्रेस नेता आसिफ अली के निरंतर धरना-प्रदर्शन, मांग और रेलवे प्रशासन पर लगातार बनाए गए दबाव के बाद अंडरब्रिज का अधूरा निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। वर्षों से इस कार्य के पूरा होने का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों में इससे हर्ष और प्रसन्नता का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता आसिफ अली ने अंडरब्रिज निर्माण को लेकर 29 जनवरी और 16 अप्रैल को रेलवे प्रशासन के समक्ष लगातार आवाज उठाई तथा धरना-प्रदर्शन कर कार्य शुरू कराने की मांग की थी। इसके बाद 12 मई 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के माध्यम से लिखित पत्र देकर अक्टूबर माह में निर्माण कार्य प्रारंभ करने की जानकारी दी गई थी। पत्र में यह भी उल्लेख था कि कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है। आसिफ अली ने रेलवे के इस लिखित आश्वासन को अमल में लाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखे, जिसका परिणाम अब निर्माण कार्य शुरू होने के रूप में सामने आया है।
कार्य प्रारंभ होने पर आज कांग्रेस नेता आसिफ अली के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी श्री किशन खंडेलवाल,नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पार्षद छोटे लाल रामटेके, की उपस्थिति मे पटरीपार क्षेत्र के अनेक निवासियों ने स्टेशन प्रबंधक आर.के. बर्मन से मुलाकात की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक के साथ-साथ इंचार्ज इंजीनियर से भी निर्माण कार्य की प्रगति एवं आगे की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की।वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल एवं नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने संयुक्त रूप से कहा कि अंडरब्रिज निर्माण कार्य प्रारंभ होना कांग्रेस नेता आसिफ अली और क्षेत्र की जनता के निरंतर संघर्ष एवं जनआंदोलन का परिणाम है। उन्होंने कार्य प्रारंभ करने के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
आसिफ अली ने कहा कि अंडरब्रिज का निर्माण शुरू होना क्षेत्रवासियों के निरंतर संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हालांकि, अभी अधूरे निर्माण को पूरा कराना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कार्य पूर्ण होकर आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा नहीं मिल जाती, तब तक वे इस मुद्दे पर अपनी निगरानी और प्रयास जारी रखेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हनीफ खान, युधिष्ठिर देवांगन,चंचल देवांगन, संतोषी नागवंशी,नीतू वैष्णव,गोपाल सिन्हा,प्रीतराम साहू,तस्लीम कुरैशी,बिना यादव,यशोदा ठाकुर,आनंद रामटेके,ऋषि रजक,अब्दुल लतीफ,संगीता साहू,श्यामलता वर्मा,ऊर्मिला सिन्हा,कमलेश मेश्राम,सरस्वती यादव,हरीश साहू, अरविंद साहू,जुगुनू ठाकुर,धीरज रामटेके,राहुल भारती, अभिमन्यु मेश्राम,बिरचे सिन्हा, ईश्वरी निषाद,नीरा साहू,देवकी यादव,मंजू यादव,सरिता यादव,देवकी साहू,ज्योति नामदेव,रेखा चचाने, हनी रगड़े,कमल कुलदीप,दुष्यंत पासवान,परदेसी वासनिक,जमाल खान,सकून निर्मलकर,गुड्डू निर्मलकर,तिलक तिवारी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।





