जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

अपने दोस्तों को शेयर करें :

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

  • चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अंतर्गत जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर के संयुक्त निदेशक श्री दीपक बी. गोदे एवं सहायक निदेशक श्री कविन्द्र कुमार रंगारी ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वों तथा जनगणना कार्य के सुचारू संचालन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही जनगणना कार्य में आपसी समन्वय एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री जीआर मरकाम, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!