पदुमतरा में बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधारा, पं. युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल एवं भागवत समिति पदुमतरा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 जनवरी 2026 से ग्राम पदुमतरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में प्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पं. युवराज पांडे (जगन्नाथ मंदिर, अमलीपदर गरियाबंद वाले) अपने मधुर वाणी से भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधारा से सराबोर करेंगे।
कथा वाचक पं. युवराज पांडे की ख्याति संपूर्ण देश में पचरा और भक्ति गीतों के माध्यम से है। उनकी वाणी जनमानस को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है। कथा आयोजन के लिए श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा उन्हें विधिवत आमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने सौम्य सहमति के साथ स्वीकार कर लिया है।
ट्रस्ट समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि कथा आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। पं. युवराज पांडे के आगमन से ग्राम पदुमतरा में धार्मिक चेतना का संचार होगा।
श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति एवं महिला मंडल एवं ग्रामवासी इस आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!