संगठन की मजबूती और जोगी जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प के साथ 24 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय बैठक

अपने दोस्तों को शेयर करें :

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आगामी 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित जोगी बंगला, मुख्यमंत्री निवास के सामने, सिविल लाइन में आयोजित की जाएगी। बैठक को सफल बनाने के लिए गठित संयोजक समिति के सभी सम्माननीय सदस्यों एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, प्रदेशभर में पार्टी का विस्तार करना, आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करना तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है। इस दौरान पार्टी की भावी कार्ययोजना, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

स्वर्गीय अजीत जोगी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके सपनों का छत्तीसगढ़ बनाना पार्टी का संकल्प है। इसी उद्देश्य के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ बैठक में शामिल होकर संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया है।

राजनांदगांव से शमसुल आलम को विशेष रूप से स्थान दिया गया है, जो क्षेत्र में संगठनात्मक सहभागिता और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

पार्टी का विश्वास है कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विचारों और उद्देश्यों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने का अभियान और मजबूत होगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!