प्रदेश स्तरीय बैठक में राजनांदगांव से शमसुल आलम को विशेष जिम्मेदारी, संगठन की मजबूती पर होगा मंथन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की आगामी प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक को सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

पार्टी द्वारा बैठक के सफल आयोजन के लिए गठित संयोजक समिति के सभी सदस्यों एवं प्रदेश पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। इसी क्रम में राजनांदगांव से शमसुल आलम को विशेष रूप से स्थान दिया जाना संगठन के प्रति उनकी भूमिका और राजनांदगांव क्षेत्र की भागीदारी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे, रायपुर स्थित जोगी बंगला, मुख्यमंत्री निवास के सामने, सिविल लाइन में आयोजित की जाएगी।

स्वर्गीय अजीत जोगी जी के विचारों और उनके सपनों के छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को आगे बढ़ाना पार्टी का प्रमुख संकल्प है। बैठक में संगठन की एकजुटता, जनसंपर्क अभियान, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा प्रदेश के कोने-कोने तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने की दिशा में कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा।

शमसुल आलम की सहभागिता से राजनांदगांव क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के प्रयासों को बल मिलने की उम्मीद है। पार्टी का लक्ष्य आपसी समन्वय, समर्पण और मजबूत संगठन के माध्यम से जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!