राजनांदगांव। क्षेत्र में वाहनों के कलपुर्जे और बैटरियां चुराने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शीतला मंदिर के पास खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरियां चुराने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद कर ली हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भंडारपुर निवासी प्रार्थी गुरुचरण गजेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 23 जुलाई 2026 की शाम खेत में काम निपटाने के बाद उन्होंने अपना ट्रैक्टर (CG 08 BD 3277) और पड़ोसी तरुण सिन्हा का ट्रैक्टर (CG 08 EZ 2524) गांव के शीतला मंदिर के पास खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वे मौके पर पहुंचे, तो दोनों ट्रैक्टरों से लगभग 20 हजार रुपये मूल्य की दो बैटरियां गायब थीं। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 418/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की विशेष टीमों ने घेराबंदी कर दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक) सुमन जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और सतत पतासाजी के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार:
सुकुर देवांगन (19 वर्ष) – निवासी ग्राम बाबूटोला (चौकी चिचोला, छुरिया)
अजहर खान (32 वर्ष) – निवासी चिचोला वार्ड-16 (चौकी चिचोला, छुरिया)
सुजीत देवांगन (23 वर्ष) – निवासी बाबूटोला (चौकी चिचोला, छुरिया)
करण मरकाम (26 वर्ष) – निवासी बिजेभाठा (थाना डोंगरगांव)
इनकी रही सराहनीय भूमिका
चोरी का माल बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की इस पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक (ASI) धन्ना लाल सिन्हा, अरुण मनहर, तिलक कंवर एवं सुषमा मराठे का सराहनीय योगदान रहा।


