राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर राजस्थान एवं ओडिशा प्रदेश के संगठन प्रभारी तथा नेशनल कोऑर्डिनेटर अब्दुल कलाम खान ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान अब्दुल कलाम खान ने प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य सहित अपने प्रभार वाले राज्यों—राजस्थान और ओडिशा में पार्टी संगठन की गतिविधियों व जमीनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रभार क्षेत्रों में किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों एवं विभाग के प्रदर्शन की सराहना की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है।
अब्दुल कलाम खान ने जताया आभार
मुलाकात के बाद नेशनल कोऑर्डिनेटर अब्दुल कलाम खान ने कहा कि प्रियंका गांधी का मार्गदर्शन संगठन कार्य को गति देने के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा, “मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतना मान-सम्मान देने और मार्गदर्शन के लिए मैं आदरणीय दीदी का हृदय से आभारी हूं। उनके मार्गदर्शन में हम राजस्थान और ओडिशा में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।”

