रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की शिकायत पर कलेक्टर सख्त, जांच के लिए रेलवे को लिखा पत्र

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। ग्राम बरगा और आलीवारा स्थित रेलवे ओवरब्रिज के कथित गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

कलेक्टर द्वारा प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि मीडिया में बरगा एवं आलीवारा स्थित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत प्रकाशित हुई है। शिकायत को गंभीर मानते हुए रेलवे प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने को कहा गया है।

पत्र में कलेक्टर ने रेलवे अधिकारियों से अनुरोध किया है कि शिकायत की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :