छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कल शहर में

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल दिनांक 15 जून को एक दिवसीय प्रवास पर शहर आ रहे है। वे इस दौरान आम लोगों से मुलाकात कर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह अपने रायपुर स्थित निवास मौलश्री विहार से दोपहर 01 बजे प्रस्थान कर दोपहर 02.30 बजे शहर आकर जी.ई.रोड स्थित अपने निवास स्थान पहुचेंगे जहां वे रात्रि 07 बजे तक लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे उसके बाद वे होटल राज इंपीरियल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर देर रात रायपुर प्रस्थान करेंगे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :