सांसद संतोष पांडे का मोहला में ऐतिहासिक स्वागत हुआ

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनंदगांव। सांसद संतोष पांडे आज अपने जन आभार रैली में मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए मोहला मानपुर पहुंचे, लोकसभा चुनाव के बाद विजय होने के बाद प्रथम मानपुर आगमन में सांसद के प्रति भारी उत्साह देखते ही बनता था, बड़ी संख्या में लोगों ने सांसद संतोष पांडे का स्वागत सत्कार किया, और पंथी नृत्य, ढोल मंजीरा के साथ ऐतिहासिक जन समर्थन रैली भी निकली,जो नगर भ्रमण करते हुए एक सभा में परिवर्तित हुई, जहां सांसद संतोष पांडे ने सभी सुधि मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में सभी कार्यकर्ताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया, ताकि आने वाले समय में इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का आधार मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन योजना के तहत हर घर नल लगाने की योजना, उज्ज्वला योजना के तहत गरीब लोगों को सिलेंडर पहुंचाने की योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब झोपड़ी वालो को पक्का मकान,स्वच्छता अभियान, और प्रधानमंत्री किसान सम्मांन निधि, प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत निशुल्क खाधान का प्रत्येक गरीब परिवार मोदी जी की खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहा है ,इन जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की महती जवाबदारी कार्यकर्ताओं की होती है, इस क्षेत्र में प्रत्येक कार्यकर्ता अगर इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और बताएं कि यह केंद्र सरकार की योजनाएं जमीन में उतारने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है तो आने वाले समय में हम यहां से अवश्य विजयी होंगे। जनता के प्यार से अभिभूत संतोष पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शाह, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, जिला मंत्री नम्रता सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!