मोहर्रम के मौके पर सेवा और सद्भावना का संदेश, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की अनूठी पहल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भाईचारे, सद्भावना और मानवता की मिसाल पेश करते हुए ‘याद-ए-मोहर्रम’ के पावन अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, राजनांदगांव द्वारा महावीर चौक में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों को शरबत पिलाकर आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष हैरी जोसेफ, प्रदेश उपाध्यक्ष मो. इरफान एवं उनकी पूरी टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। सभी ने मिलकर लोगों की सेवा की और समाज में सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम का अवसर हमें त्याग, बलिदान और इंसानियत की सीख देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं और सामाजिक एकता को नई दिशा प्रदान करते हैं।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। राहगीरों ने भी इस सेवा भाव के लिए टीम का आभार व्यक्त किया।
समाज की असली ताकत आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना में ही निहित है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :