सांसद संतोष पाण्डेय का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी से सांसद निर्वाचित होने के पश्चात् आज दिल्ली से लौटने पर सांसद संतोष पाण्डेय का एयरपोर्ट पर अद्भूत स्वागत हुआ, उसके बाद वे आभार यात्रा के लिये रवाना हुये। इस दौरान वे कुछ समय के लिये जिला भारतीय जनता पार्टी के जीई रोड स्थित कार्यालय भी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय व जोशीला स्वागत किया। भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री पाण्डेय ने अपनी जीत को कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने राजनांदगांव की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुये कहा कि राजनांदगांव शहर व ग्रामीण के लोगों ने उन्हे ऐतिहासिक लीड दी है, जो उन्हे जनता के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से त्रिगुण टांक, योगेशदत्त मिश्रा, राजेन्द्र जैन, अरूण शुक्ला, बंटी भाटिया, मुकेश बघेल, राजेश गुप्ता अग्रहरि, दिनेश गुप्ता, गोलू सूर्यवंशी, प्रदीप आचार्य, नादान सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!